देहरादून। बदरी केदार मंदिर समिति ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की सुरक्षा के लिए अलग से सुरक्षा संवर्ग की व्यवस्था की है। बदरी केदार मंदिर समिति पुलिस को डीएसपी रैंक के अधिकारी को प्रतिनियुक्ति पर तैनात करेगी और उनके नीचे 57 आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों को मंदिर और उसके खजाने की सुरक्षा में लगाया जाएगा। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस पर नियत मानदेय पर नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने सुरक्षा संवर्ग और आईटी संवर्ग में पद सृजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। बीकेटीसी का अपना सुरक्षा संवर्ग होने से मंदिरों में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। साथ ही मंदिर समिति के तहत आने वाले अन्य अधीनस्थ मंदिरों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों का लिया संज्ञान
- admin
- April 30, 2024
- 0
देहरादून। गत दिनों देहरादून के गोविंदगढ़ में स्थित बस्ती में 15 झोपड़ियों में आग से नुकसान होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को […]
लालकुआं, छत्तीसगढ़ के बीच चलेगी ट्रेन
- admin
- April 28, 2025
- 0
नैनीताल । जिले के लालकुआँ और छत्तीसगढ़ के दुर्ग के बीच आगामी एक मई से विशेष साप्ताहिक रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कुल […]
भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
- admin
- August 24, 2024
- 0
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं […]