उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून आ रही एक कार मंगलवार देर शाम मसूरी से करीब 30 किमी पहले दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुना पुल के पास अनियंत्रित होकर यमुना में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सभी शवों को सड़क तक पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार कार UK07 9607 उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून आ रही थी। कार रात करीब 1 बजे दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर अगलाड पुल से करीब 1 किलामीटर पहले कार अनियंत्रित होकर यमुना किनारे गहरी खाई में जा गिरी। सुबह तक जब कार सवारों का अपने परिजनों को फोन नहीं आया तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार सवारों की खोजबीन शुरू की ।जब पुलिस ने कार सवारों की लोकेशन ट्रेस की तो हादसे का पता चला। एसडीआरएफ व पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में कार सवार प्रताप(30) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी, राजपाल(28) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, जशीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, वीरेंद्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, मुन्ना (38) पुत्र रूपदास, , ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी की मौत हो गई। हादसे में एक ही गांव के 5 लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है।
Related Posts
भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी कल से
- admin
- March 8, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि विवि में नौ मार्च से चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी […]
प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने में जुटी भापा
- admin
- April 7, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीर्थनगरी ऋषिकेश में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू […]
युवक की हत्या
- admin
- February 8, 2024
- 0
देहरादून । कोतवाली पटेल नगर के धारावाली क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना के बाद आसपास […]