उत्तरकाशी। बिशनपुर में भूस्खलन के कारण अवरूद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु खोल दिया गया है। सीमा सड़क संगठन द्वारा मार्ग को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया गया। बिशनपुर में पुलिस और प्रशासन के अनेक अधिकारी तथा पुलिस, एनडीआरएफ व आपदा प्रबंधन क्यूआरटी की टीम भी यातायात नियंत्रण तथा कांवड़ियों व पैदल यात्रियों के सहयोग व सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए सुबह से ही मौके पर तैनात रहे। यात्रियों की सहायता के लिए मोबाइल मेडीकल टीम भी यात्रा मार्ग पर तैनात की गई हैं। गंगोत्री मार्ग भटवाड़ी, सैंज और नेताला में भी मलवा व पत्थर आने से बाधित हुआ था, जहां पर मार्ग को सुबह ही खोल दिया गया था। डाबरकोट में अवरुद्ध यमुनोत्री मार्ग भी प्रातः खोल दिया गया था।
Related Posts
डीएम ने पौधरोपण किया
- admin
- July 16, 2024
- 0
देहरादून । पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राज्य के लोक पर्व ‘ हरेला’ के अवसर पर आज जनपद में वृहद्ध पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। […]
चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल
- admin
- April 25, 2025
- 0
देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक मॉक ड्रिल […]
महिलाओं की दिया प्रशिक्षण
- admin
- August 21, 2024
- 0
रूद्रप्रयाग। जिले के जवाड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने प्रशिक्षणार्थियों को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रभारी खंड […]