देवप्रयाग। गुरुवार देर शाम को देवप्रयाग में क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर को घात लगाए गुलदार ने मार डाला। वनविभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने सर्च अभियान चलाया। अभियान में देर रात को किशोर का शव क्षतविक्षत हालत में बरामद किया।वनविभाग ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह का बेटा अनुराग(17) देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। वह करीब सात बजे खेलकर घर लौट रहा था, तो उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और जंगल की ओर ले गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ही स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कई घंटों की खोजबीन के बाद देर रात को वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था।
Related Posts
डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं को परखा
- admin
- June 2, 2024
- 0
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकीचट्टी क्षेत्र का भ्रमण कर अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने के साथ ही यमुनोत्री पैदल […]
दुरुस्त किया जा रहा केदारनाथ पैदल मार्ग
- admin
- March 22, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य दिनोंदिन गति पकड़ रहा है। रामबाड़ा से लिनचोली के बीच थारू कैंप तक बर्फ साफ कर […]
सूची शासन को भेजने के निर्देश
- admin
- June 7, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण के बाद सूचीबद्ध रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को […]