रुद्रपुर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का गुरुवार को जसपुर पहुंचने पर उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष इन दिनों कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन जसपुर पहुंचने पर जसपुर के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जसपुर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय आदर्श किसान इण्टर कॉलेज विद्या नगर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िनेगी में हरेला पर्व के तहत पाैधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने गढ़िनेगी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वहां के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पाैधरोपण जैसे कार्य हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस पहल से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित होगा।
Related Posts
योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
- admin
- April 25, 2025
- 0
म।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।उन्होंने […]
हेलीसेवा से जोड़ें पर्यटन स्थल
- admin
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए हेली सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश […]
शीतकाल के लिए बन्द हुए केदारनाथ के कपाट
- admin
- November 3, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। भाई दूज पर आज केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान संग जयघोषों के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। सेना के बैंड की […]