देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) जल्द ही यमुनोत्री के लिए हेली सेवाएं शुरू करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग करवा रहा है। युकाडा के अधिकारियों के अनुसार नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से निर्माण कार्य फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। युकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी।
Related Posts
राज्य के सहकारी बैंकों को हुआ 250 करोड़ रुपए का लाभ
- admin
- April 3, 2025
- 0
देहरादून। राज्य के सहकारी बैंकों को पिछले वित्तीय वर्ष में 250 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है। सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया […]
योग और प्राकृतिक चिकित्सा भारत की अमूल्य धरोहर
- admin
- April 15, 2025
- 0
देहरादून। राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh के समक्ष पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. मयंक कुमार अग्रवाल ने राजभवन में ‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’ कार्यक्रम के अंतर्गत […]
स्कूल भवनों के लिए धनराशि हुई स्वीकृत
- admin
- August 21, 2024
- 0
देहरादून। उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जिले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिये नाबार्ड ने 83 करोड़ की धनराशि मंजूरी दी है […]