नैनीताल। केंद्र सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के निर्देशों के तहत नैनीताल जिले के नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे शुरू हो गया है। पहली बार नैनी झील में यह प्रयोग किया जा रहा है। यह सर्वे एक सप्ताह तक चलेगा। सर्वे भारतीय नौसेना के पोत आइएनएस सर्वेक्षक की सर्वे टीम की ओर से किया जा रहा है। सर्वे का उद्देश्य झील की गहराई, पानी के नीचे की स्थलाकृति के बारे में जानकारी और डेटा एकत्र करना है। यह सर्वे झील के संरक्षण और भविष्य के प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सर्वे नैनीताल में स्थित भारतीय नौ सेना की एनसीसी इकाई पांच यूके नेवल यूनिट के कमान अधिकारी कैप्टन चंद्र विजय नेगी के निर्देश पर किया जा रहा है।
Related Posts
मोटे अनाज को खान-पान का हिस्सा बनाकर कुपोषण को दी जा सकती है मात : आर्य
- admin
- September 19, 2024
- 0
देहरादून। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि […]
विज्ञान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम
- admin
- February 28, 2025
- 0
देहरादून। भारतीय सनातन संस्कृति में ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व जिन सिद्धांतों की खोज […]
मुख्यमंत्री ने योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
- admin
- August 18, 2024
- 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी, चम्पावत में रक्षाबन्धन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹3916.85 लाख रूपए की […]