उत्तरकाशी । गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर पुलिया बहने से जिला प्रशासन ने गंगोत्री से गोमुख की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बता दें कि गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर पिछले दिनों वर्षा और हिमखंड पिघलने के कारण जल स्तर बढ़ा गया था। जिससे तीन पुलिया बह गई थी। चीड़बासा के पास के गदेरे में एक पुलिया बहने के साथ दिल्ली निवासी दो कांवड़ यात्री भी बह गए थे। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा की दृष्टिगत इस मार्ग पर आवागमन रोका गया है। उन्होंने बताया कि इन तीन पुलिया के नवनिर्माण के लिए पार्क प्रशासन की ओर से सामग्री एवं मजदूर तैयार रखे गए हैं। परंतु अभी गदेरों में उफान कम नहीं हो रहा है। सबसे अधिक उफान चीड़बासा गदेरे और भोजगढ़ी गदेरे में है। ऐसे में पुलिया निर्माण में कठिनाई हो रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए जल स्तर घटते ही गोमुख मार्ग की इन तीनों पुलियाओं का तेजी से निर्माण किया जाना जाएगा।
Related Posts
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक
- admin
- May 12, 2025
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों […]
जल उन्नति और प्रगति जीवन का मुख्य आधार
- admin
- March 28, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी
- admin
- November 14, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूनानक की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने […]