देहरादून। खेल विभाग ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाले राज्य खेल की तिथि जारी कर दी है। राज्य खेल यानि स्टेट गेम्स का उद्घाटन 24 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड से किया जाएगा। इस बार योग को भी खेल में शामिल किया जाएगा। इसके बाद पहले चरण में 24 से 29 जुलाई तक देहरादून में बैडमिंटन, टीटी, बास्केटबाल, जूडो, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बाक्सिंग व वुशु प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदेश में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहले 34 खेल शामिल किए गए थे। अब इसकी संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है। प्रदेश के छह जिलों देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व चंपावत जिले में राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य खेल का आयोजन किये जाएंगे। इन खेलों में प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की 40 खेलों की अलग-अलग बालक व बालिका वर्ग की टीमें चुनी जाएंगी।
Related Posts
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
- admin
- July 23, 2024
- 0
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र मदकोट का दौरा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवीबगड़ और भैरोबगड़ में मंदाकिनी […]
मुख्यमंत्री के किया बैकुंठ चतुर्थ दर्शी मेले का शुभारंभ
- admin
- November 14, 2024
- 0
श्रीनगर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान में आयोजित सात दिवसीय बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2024 का द्वीप […]
आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया
- admin
- July 28, 2024
- 0
नई टिहरी। कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आज टिहरी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया।। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्र ग्राम तोली, तिनगढ़ […]