बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गरुड़ के टीटबाजार में एक घर के पास बने पानी के गड्डे में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टीट बाजार निवासी दीपक वर्मा का चार वर्षीय पुत्र शांतनु वर्मा घर के पास ही खेल रहा था। घर के नजदीक किसी ने पानी के लिए गढ्ढा खोदा था। तभी शांतनु खेलते-खेलते अचानक गड्डे में गिर गया। साथ में खेल रहे बच्चे ने घर जाकर अपने पिता योगेश वर्मा को इसकी जानकारी दी। उनके आने तक शांतनु की हालत नाजुक हो गई थी। स्वजन उसे तत्काल सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वीके गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नैनीताल में पुलिस में कार्यरत हैं।परिजनों ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है।
Related Posts
नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन योजना का निरीक्षण किया
- admin
- June 15, 2024
- 0
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सचिवालय में संसदीय कार्य मंत्रालय केंद्र सरकार के नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन योजना का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय ई-शासन योजना […]
पहाड़ी राज्यों के लिए बने विशेष नीतियां : धामी
- admin
- July 28, 2024
- 0
देहरादून।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रतिभाग करते […]
नदियों को चिन्हित कर पुनर्जीवीकरण का कार्य किये जाएं
- admin
- August 8, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जलागम प्रबन्ध निदेशालय इन्द्रानगर में जलागम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रारंभिक […]