देहरादून। राज्य संपति विभाग ने विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों को 7 मार्च तक सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस दे दिया है। तय समय पर सरकारी आवास खाली न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य संपति विभाग की केदारपुरम स्थित सरकारी कॉलोनी में अभी 40 कर्मचारी रह रहे हैं। विधानसभा से बर्खास्त इन कर्मचारियों को पूर्व में भी आवास खाली करने के नोटिस जारी हो चुके हैं।इसके बावजूद वे सरकारी आवास पर कब्जा करे हुए हैं। इस मामले में नोटिस जारी किया था बावजूद 40 बर्खास्त कर्मचारियों ने सरकारी आवास खाली नहीं किए हैं। ऐसे में अब विहित प्राधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने नियमानुसार उन्हें 7 मार्च तक का अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में में नियत तिथि तक आवास खाली न करने पर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजार दर पर किराया व बेदखली में होने वाले खर्च की भी वसूली की जाएगी।
Related Posts
मुख्यमंत्री हल्द्वानी पहुंचे लिया स्थिति का जायजा
- admin
- February 9, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर बाद हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को शाम को हुए उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। […]
राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि
- admin
- March 13, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी वृद्धि करने का ऐलान किया है। इससे पहले राज्य के […]
सचिवालय बस सेवा शुरू
- admin
- February 19, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय के कार्मिकों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ […]