अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा में वाहन से दबकर एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बीते दिन देर शाम को जिले के दन्या के बलसूना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने पांच साल के बेटे को लेकर बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के पिकअप यूके 01 सीए 1276 से मायके गौलीमहर जा रही थी। इसी दौरान लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर छिटक गए और वाहन के पिछले टायर के नीचे आ गए। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 वर्षीय बालक को आनन फानन में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने बताया कि वाहन का दरवाजा कैसे खुला इसकी जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
Related Posts
इंजीनियरिंग में बढे महिलाओं की भागीदारी
- admin
- April 15, 2025
- 0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। […]
दुनिया की 17वीं एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन
- admin
- April 18, 2025
- 0
नई दिल्ली । केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में दुनिया की 17वीं एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई […]
करंट से दो की मौत
- admin
- August 1, 2024
- 0
रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित रोडवेज परिसर स्थित टैक्सी स्टैंड के खोखे में करंट आने से एक महिला और पुरुष की मृत्यु हो गई। […]