देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। यहां कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर , पिथौरागढ़ जनपद के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 18 फरवरी को मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम तापमान 11 सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में चटख धूप खिली रही, जबकि सुबह-शाम ठंड बरकरार है।
Related Posts
राज्यपाल से मिले कुलपति
- admin
- April 3, 2024
- 0
नैनीताल । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन नैनीताल में कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय, प्रो. दीवान सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट […]
हल्द्वानी घटना में हुई 6 लोगों की मौत
- admin
- February 10, 2024
- 0
हल्द्वानी। हल्द्वानी में विगत दिनों हुई हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों […]
केदारनाथ मार्ग पर चलेंगे पांच हजार घोड़े खच्चर
- admin
- February 7, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी तरह से कोई […]