देहरादून। ,मौसम वैज्ञानिकों ने आज (बुधवार) और कल प्रदेश के कई इलाकों में तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है। इससे गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज (बुधवार) को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में तेज दौर की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। कहा कि बारिश के दौरान गाड़-गदेरों के आसपास खड़े न हों। खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को हिदायत देते हुए कहा, बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कलदेर शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, इससे कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। उधर, आज (बुधवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात मई को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं।
Related Posts
सेब काश्तकारों को यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
- admin
- October 1, 2024
- 0
देहरादून। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने राज्य के सेब काश्तकारों को यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कृषि और उद्यान विभाग […]
पर्वतीय होली पर सार्वजनिक अवकाश
- admin
- March 14, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन […]
मुख्यमंत्री ने दी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि
- admin
- September 2, 2024
- 0
देहरादून। आज मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा […]