देहरादून । महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बालिका निकेतन की बच्चियों अपनी मेधा के बल पर समाज में महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही है। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने नारी निकेतन और बालिका निकेतन में दो नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण भी किया। राजकीय महिला कल्याण एंव पुनर्वास केन्द्र मानसिक/सामान्य केदारपुरम में 164 अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित महिलाएं रह रही है। बुधवार को महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने द्वितीय तल पर हॉल एंव अन्य निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम के प्रथम तल पर हॉल एंव अन्य निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस तरह बीते तीन-चार साल में बालिका निकेतन की लड़कियों ने स्कूल और कॉलेज में शानदार प्रदर्शन किया है, वह उनकी दृढ मानसिकता और संघर्षशीलता को दर्शाता है। मंत्री ने कहा कि कई लड़कियां सरकारी सेवा में सफल हुई है और कई अन्य पीसीएस जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुटी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना एंव स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित बच्चों एंव उनके परिजनों से बातचीत कर मंत्री ने बच्चों की प्रगति की जानकारी ली।
Related Posts
मौसम का मिजाज बदलेगा म
- admin
- April 18, 2025
- 0
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश कई हिस्सों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार […]
कार्यकर्ता की हत्या
- admin
- April 24, 2025
- 0
रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में चुनावी रंजिश एक दिल दहला देने वाली हिंसक घटना में बदल गई। खेड़ी शिकोहपुर गांव में भाजपा के […]
दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी, लोगों में हर्ष
- admin
- October 14, 2024
- 0
देहरादून। जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत दशज्यूला क्षेत्र की कोटखाल-जगतोली मिसिंग मोटर मार्ग जरम्वाड तक मिलाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 13 सितंबर 2024 को […]