देहरादून। शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाए। प्रदेश में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया है। यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, आम जनता को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने समेत संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
Related Posts
बागेश्वर के लिए हेलीसेवा शुरू
- admin
- March 3, 2025
- 0
बागेश्वर । जिले के गरुड़ में लंबे इंतजार के बाद आज मेलाडुंगरी हेलीपेड पर हेलीसेवा का ट्रायल हुआ। ट्रायल के बाद अब अब हेलीपैड से […]
आठ से होगी हेली टिकटों की बुकिंग
- admin
- April 4, 2025
- 0
देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल सेकेदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू […]
खेल मंत्री ने निरीक्षण किया
- admin
- October 27, 2024
- 0
रूद्रपुर। शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचकर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण […]