हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा -हल्द्वानी मार्ग पर आज देर सायं दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई। हादसे में दो युवक जिंदा जल गए। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया हादसे की वजह की जांच की जा रही है। मौके पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना बाइकों के आपस में टकराने के बाद आग लगने से हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सायं दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत के बाद एक बाइक के तेल के टैंक में धमाका हुआ। धमाके के साथ ही दोनों बाइक सवार आग की लपटों से घिर चुके थे। स्थानीय लोगों नेपानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में गौजाजाली निवासी नूर और सइदा नामक पति पत्नी घायल भी हुए हैं। उन्हें चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया है। उनकी हालत अभी खतरे में ही बताई जा रही है।
Related Posts
डेमस्क रोज ला रही किसानों के जीवन में खुशहाली।
- admin
- May 26, 2024
- 0
चमोली। सीमांत जनपद चमोली में डेमस्क रोज की खेती किसानों की आजीविका का अच्छा साधन बन रही है। डेमस्क रोज से तैयार गुलाब जल और […]
तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
- admin
- March 22, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर सरकार का प्रहार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन […]
पर्यटन हब बनेगा चम्पावत
- admin
- August 6, 2024
- 0
चम्पावत। चम्पावत को आदर्श पर्यटन के हब के रूप में विकसित किया जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस सम्बन्ध में लगातार समीक्षा की जा रही […]