अल्मोड़ा। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के अपर सचिव पंकज कुमार बंसल ने अल्मोड़ा में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहकारिता से जुड़े सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी, सहकारिता के महत्व को समझकर उसके उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करें। अपर सचिव ने अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़कर उनकी आजीविका संवर्धन का करने और किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राज्य की भौगौलिक परिस्थितियों के अनुरूप फसलों का चयन कर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की बात भी कही।
Related Posts
बद्रीनाथ के दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री
- admin
- June 1, 2024
- 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे और बद्रीनाथ में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने […]
उक्रांद ने वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया
- admin
- July 25, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के 46वें स्थापना दिवस पर दल के केंद्रीय कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दल के […]
चेकिंग अभियान चलाया गया
- admin
- March 10, 2025
- 0
अल्मोड़ा। होली में मिलावटी एवं नकली खाद्य सामग्री की रोक थाम के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एव आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग […]