रूद्रप्रयाग। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना के जवानों और गुरुद्वारे के सेवादारों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक पहले निरीक्षण किया था और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग पर पड़े हिमखंडों व मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिए सेना के 25 जवान और गुरुद्वारे के 18 सेवादार शनिवार को घांघरिया पहुंच गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के चलते रविवार और सोमवार को काम शुरू नहीं हो पाया। मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद जवानों व सेवादारों ने अटलाकोटी तक पहले मार्ग का निरीक्षण किया और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर दो जगह पर 20 फीट ऊंचे और 200 मीटर चैड़े हिमखंड पसरे हुए हैं, इसके अलावा ऊपर के क्षेत्र में रास्ता पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है। यात्रा शुरू होने से पहले रास्ते से बर्फ हटाकर उसे आवाजाही के लिए बनाया जाएगा। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि टीम ने रास्ते का निरीक्षण किया। जहां अधिक बर्फ है वहां पर ऊपर से हल्की बर्फ हटाकर पैदल आवाजाही के लिए रास्ता बनाया। हेमकुंड मौसम साफ होने के साथ ही बर्फ को हटाने का काम जारी है। उधर, हेमकुंड साहिब आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार घांघरिया में रुके हुए हैं।
Related Posts
बुग्यालों को बचाने को लेकर गोष्ठी आयोजित
- admin
- September 25, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के राजकीय इंटर कालेज कुलसारी में बुग्यालों को बचाने को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में बद्रीनाथ वन प्रभाग के […]
मुख्यमंत्री से मिली खिलाड़ी दीपाली
- admin
- November 3, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के […]
कुलपति महाविद्यालयों और संस्थानों का निरीक्षण करें : राज्यपाल
- admin
- August 28, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों के औचक निरीक्षण के निर्देश […]