रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में चुनावी रंजिश एक दिल दहला देने वाली हिंसक घटना में बदल गई। खेड़ी शिकोहपुर गांव में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता 55 वर्षीय शमीम की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उनका छोटा भाई नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शमीम का एक पारिवारिक सदस्य बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था, तभी गांव के ही एक पक्ष, जिनसे लंबे समय से चुनावी तनातनी चल रही थी, ने उसे रास्ते में रोककर हमला कर दिया। जब शमीम को घटना की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। लेकिन मामला और बिगड़ गया और हमलावरों ने शमीम पर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके सिर और सीने पर किए गए वार जानलेवा साबित हुए। गंभीर रूप से घायल शमीम को परिजन तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, नफीस को गंभीर अवस्था में महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून रेफर किया गया है। घटना की खबर गांव में फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ भगवानपुर थाने का घेराव किया और हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे चुनावी रंजिश की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Related Posts
चेकिंग अभियान चलाया
- admin
- November 6, 2024
- 0
हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आरटीओ हल्द्वानी के आदेशानुसार दिनांक 5 और 6 नवंबर 2024 को दो प्रवर्तन टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। एक […]
22 लआँख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम
- admin
- June 14, 2024
- 0
देहरादून। दस मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। चारों धामों में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 22 लाख के करीब […]
हिमस्खलन में फंसे बीआरओ के श्रमिक
- admin
- February 28, 2025
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के माणा गाँव के पास बद्रीनाथ धाम के नजदीक सड़क खोलते समय हिमस्खलन की चपेट में आने से बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन (BRO) […]