बागेश्वर। बागेश्वर में महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा और कानूनी मदद के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। यह शिविर विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। विकास भवन सभागार में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल जज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिंह ने कहा कि, इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा, उनके अधिकारों और विधिक सहायता के उपलब्ध प्रावधानों की जानकारी दी है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद महिला तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। शिविर में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता, आश्रय, परामर्श और कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू लता यादव ने कहा कि, घरेलू हिंसा को लेकर विभाग लगातार कार्य कर रहा है। महिलाओं को कानून की अधिक जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि, महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाएं, इसी उद्देश्य से हम कार्यशालाएं कर रहे हैं। विभाग की यह सतत प्रक्रिया है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।
Related Posts
राज्यपाल ने पुस्तक का लोकार्पण किया
- admin
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। गुरुवार को राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लेखिका डॉ. सुधारानी पाण्डेय की पुस्तक ‘अमरत्व की […]
मुख्यमंत्री ने दी जन्माष्टमी की बधाई
- admin
- August 26, 2024
- 0
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के अवसर पर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने […]
ऊखीमठ में आठ को लोक अदालत
- admin
- March 6, 2025
- 0
रुदप्रयाग। जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग बाह्य न्यायालय परिसर ऊखीमठ में आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी सुलह-समझौते के […]