देहरादून। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधामी की यात्रा की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा ‘‘हरित चारधाम‘‘ यात्रा की थीम पर संचालित की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘‘फिट उत्तराखंड‘‘ की अपील के अनुसार भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग कम करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रंबध किये गये हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रा प्रबंधन के लिए छह हजार पुलिस कर्मियों के साथ ही 17 कंपनी पीएसी की तैनाती की जाएगी। पूरे यात्रा मार्गों पर दो हजार सीसी टीवी कैमरे लगाये जाएंगे। इसके साथ ही 14 ड्रोन से यात्रा की निगरानी की जाएगी। यात्रियों को आनलाइन धोखाधड़ी और गलत जानकारी से बचाने के लिए साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल भी बनाया गया है।
Related Posts
मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक
- admin
- May 29, 2024
- 0
पिथौरागढ़। बुधवार को पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने संयुक्त रूप से 4 जून को होने वाली लोकसभा चुनाव की […]
गृहमन्त्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रावत
- admin
- September 13, 2024
- 0
देहरादून/नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा से हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ […]
स्थापना दिवस मनाया
- admin
- July 1, 2024
- 0
पिथौरागढ़। हम छु कुम्ईया हमरो कुमाऊॅ के गीतों के साथ 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वा स्थापना दिवस समारोह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में रेजीमेंट के पूर्व […]