देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश कई हिस्सों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार 18, 19 और 20 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झोंकेदार हवा चलने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 19 अप्रैल देहरादून समेत हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 से 19 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
Related Posts
दीपावली पर नहीं जाएगी बिजली
- admin
- October 30, 2024
- 0
देहरादून। दीपावली पर प्रदेश में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। दीपावली पर उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान के कारण कोई कठिनाई उत्पन्न न हो, इसके […]
खो,खो में महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक
- admin
- February 2, 2025
- 0
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल के पांचवें दिन खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक […]
पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी
- admin
- June 1, 2024
- 0
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान उप […]