नई दिल्ली । केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में दुनिया की 17वीं एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया। यह इकाई एथलीटों के जैविक पासपोर्ट की निगरानी और प्रबंधन, निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने और स्वच्छ खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर डॉक्टर मांडविया ने कहा कि यह इकाई देश में डोपिंग के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह नवीन व्यवस्था डोपिंग स्वरूप का पता लगाने में सहायता करेगी और अनैतिक प्रथाओं की पहचान करके खेल की निष्पक्षता बनाये रखेगी।
Related Posts
पिंडर नदी में सुरक्षा के लिए चैनलाइज कार्य शुरु
- admin
- March 12, 2025
- 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिला प्रशासन ने थराली नगर की सुरक्षा के लिए पिंडर नदी में चैनलाइज का कार्य शुरु […]
करंट से दो की मौत
- admin
- August 1, 2024
- 0
रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित रोडवेज परिसर स्थित टैक्सी स्टैंड के खोखे में करंट आने से एक महिला और पुरुष की मृत्यु हो गई। […]
गदेरे में बहकर महिला की मौत
- admin
- August 11, 2024
- 0
बागेश्वर। जिले के गरुड़ तहसील के द्योनाई घाटी में गदेरे को पार करते समय एक महिला पानी के तेज बहाव में आकर बह गई। खोजबीन […]