हरिद्वार। आत्महत्या के इरादे से एक महिला ने सोनाली नदी में छंलाग लगा दी गयी। हालांकि मौके पर मौजूद जलवीर ने उसे नहर से निकाल कर उसकी जान बचा ली। महिला पारिवारिक क्लेश के कारण आत्महत्या करना चाह रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। जानकारी के अुसार शुक्रवार की सुबह एक महिला सोलानी नदी पुल के पास पहुंची और देखते ही देखते उसने पुल से नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता महिला डूबने लगी। वहीं लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद जलवीर मोनू नदी में कूदा और उसने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई तो महिला के पास मौजूद आधार कार्ड से उसकी पहचान किशनपुर निवासी के रूप में हुई। बताया गया है महिला का पति से कुछ विवाद चल रहा है जिसके कारण वह मानसिक रूप से तनाव में थी और आत्महत्या के इरादे से नदी में कूद गई। वहीं पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर उसे उनके सपुर्द कर दिया है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र
- admin
- May 6, 2025
- 0
देहरादून। उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। […]
मुख्यमंत्री ने जन सेवा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- admin
- March 24, 2025
- 0
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को रूद्रपुर में आयोजित गल्ला मंडी से मेन बजार होते हुए भव्य रोड शो के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क […]
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित
- admin
- March 11, 2025
- 0
सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली के राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वाधान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया […]