ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में राफ्ट पलटने से देहरादून निवासी एक युवक की मौत हो गई। शिवपुरी से शुरू हुई राफ्टिंग के दौरान गरुड़ चट्टी पुल के पास राफ्ट अचानक पलट गई, जिससे सवार पर्यटक गंगा में बहने लगे। हादसे में देहरादून के पटेल नगर निवासी सागर नेगी की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, सागर नेगी अपने दोस्तों के साथ राफ्टिंग के लिए शिवपुरी पहुंचे थे। राफ्टिंग जैसे ही गरुड़ चट्टी पुल के पास पहुंची, तेज बहाव के चलते अचानक पलट गई। राफ्ट सवार सभी पर्यटक पानी में गिर गए। गाइड ने तत्परता दिखाते हुए एक-एक कर सभी को राफ्ट पर चढ़ाया, लेकिन इस दौरान सागर नेगी बेहोश हो गए।बेहोशी की हालत में सागर को गंगा किनारे लाया गया, और एंबुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
मुख्यमंत्री को लाभांश का चेक सौंपा
- admin
- October 20, 2024
- 0
देहरादून। पिटकुल द्वारा उत्तराखण्ड शासन को लाभांश के रूप में 11 करोड़ की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री […]
प्रदेश भर में कुट्टू के आटे की बिक्री पर निगरानी जारी
- admin
- April 4, 2025
- 0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश भर में कुट्टू के आटे की बिक्री पर निगरानी जारी है। विभिन्न जिलों से […]
यमुनोत्री के कपाट खुले
- admin
- May 10, 2024
- 0
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी। विश्वप्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज अक्षय तृतीया पर पूर्वाह्न 10]29 बजे रोहिणी नक्षत्र में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ […]