रुद्रप्रयाग। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष बालिका वर्ग के ट्रायल में 200 से अधिक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिला खेल अधिकारी मनोज चौहान के मार्गदर्शन में जनपद के तीनों ब्लॉक से 8 से 12 वर्ष तक की बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में ट्रायल किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयनित उदीयमान खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बताया कि अंडर 14 से अंडर 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का ट्रायल 21 व 22 अप्रैल को होगा। कहा कि इस योजना से जिला स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच ही नहीं खेलों में कॅरिअर बनाने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
Related Posts
गौचर मेले का शुभारंभ
- admin
- November 14, 2024
- 0
गोपेश्वर। गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गौचर मेले […]
जिलास्तरीय अधिकारियों को बैठक में शामिल होने का फरमान
- admin
- October 1, 2024
- 0
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में जनपद स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। जिलाधिकारी […]
राज्यपाल ने पुस्तक का लोकार्पण किया
- admin
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। गुरुवार को राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लेखिका डॉ. सुधारानी पाण्डेय की पुस्तक ‘अमरत्व की […]