चमोली। जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिला। घटनास्थल पर एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक पहुंचे । स्थानीय लोगों के मुताबिक कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या केए 01 एजी 0590 में एक युवक और युवती बीते शनिवार को सुबह में घूमते हुए स्थानीय लोगों को दिखे थे। यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई दिखी थी। यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर आठ, द्वितीय तल, 2 मेन ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं। कार में सवार महिला का शव जली अवस्था में मिला है, लेकिन महिला के साथ मौजूद पुरुष लापता हैं। ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को चांचडी गांव के पास एक रिट्ज कार के अंदर महिला का जले शव की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
परिवार पहचान पत्र बनेंगे
- admin
- July 12, 2024
- 0
देहरादून। राज्य में परिवार पहचान पत्र बनाये जाएंगे। परिवार पहचान पत्र का उद्देश्य प्रत्येक परिवार के लिए एक विशिष्ट पहचान के साथ परिवारों का सत्यापित, […]
वाहन हादसा, एक की मृत्यु
- admin
- June 29, 2024
- 0
श्रीनगर। उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है आज सुबह नेशनल […]
बारिश से कई घरों को पहुंचा नुकसान
- admin
- July 6, 2024
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में वर्षा अनवरत हो रही है। जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भूस्खलन के बाद मलबा गिरने से 15 से अधिक सड़कों […]