देहरादून। ‘फिट उत्तराखंड अभियान‘ के लिये अगले पन्द्रह दिनों के भीतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं। खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर इसकी कार्ययोजना तैयार करेंगे। देहरादून में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान राज्य और जिला स्तर पर हर महीने वृहद स्तर पर चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ‘ईट राइट बी फिट’ के तहत आम जनता तक चीनी, नमक और तेल का सीमित उपयोग करने का संदेश पहुंचाने के निर्देश दियें। अभियान को स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और ग्राम स्तर तक फैलाने को भी कहा गया। श्री धामी ने स्कूलों और कॉलेजों में नियमित स्वास्थ्य कैंप लगाने के साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रजतोत्सव कैलेंडर में इस अभियान को शामिल किया जाए और युवा एवं महिला मंगल दलों को जोड़कर गांवों तक स्वास्थ्य, खानपान की आदतों और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता फैलाई जाए।
Related Posts
यमुनोत्री के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा
- admin
- July 17, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) जल्द ही यमुनोत्री के लिए हेली सेवाएं शुरू करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में […]
बारिश से सड़क पर आया मलबा, आवाजाही ठप्प
- admin
- September 6, 2024
- 0
चमोली। जनपद चमोली में मानसून सीजन के अंतिम दौर में भी बारिश के चलते परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है दे रात […]
राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा
- admin
- September 29, 2024
- 0
देहरादून। राज्य सरकार, खेती किसानी की तरक्की के लिए प्रयासरत है। इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि विभाग किसानों को प्रमाणित […]