उत्तरकाशी। जिले के पुरोला क्षेत्र में ओवरलोड यूटिलिटी के रुपिन नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा वाहन के तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होने से हुआ। मृतक मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और वाहन की छत पर बैठे थे। हादसे के बाद दोनों पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से 12 को दून अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें सात की हालत गंभीर है। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी व उप जिला चिकित्सालय पुरोला में किया जा रहा है। पांच सीटर वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे।
Related Posts
प्रधानमंत्री ने की ‘घाम तापो’ के तौर पर की उत्तराखंड विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग
- admin
- March 6, 2025
- 0
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखबा और हर्षिल से उत्तराखंड में शीतकालीन तीर्थाटन और पयर्टन की जोरदार ब्रांडिंग की है। प्रधानमंत्री ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों सहित […]
कार्यक्रम का उदघाटन किया
- admin
- October 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर […]
महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर
- admin
- April 22, 2025
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर में महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा से […]