चमोली। गोपेश्वर नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक युवती ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपने माता-पिता से उसे माफ करने का बार बार आग्रह किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ ही मृतका के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। गोपेश्वर पुलिस थाने के थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि कंट्रोल रुम से उन्हें एक युवती के अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां सुषमा (25) ग्राम सणकोट, नारायणबगड़, हाल निवासी सुभाषनगर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला सब इंस्पेक्टर मीता गुसांई ने शव का पंचनामा भरा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका यहां अपने दीदी-जीजाजी के साथ रहती थी। उसकी दीदी गांव गई थी, जबकि जीजाजी विद्यालय में शिक्षक हैं, वे स्कूल गए थे। बताया कि मृतका सुबह मंदिर भी गई थी और खाना भी उसी ने बनाया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
Related Posts
उपचुनाव के लिए भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा
- admin
- June 13, 2024
- 0
रुड़की। उत्तराखंड में दो सीटों पर हो रहे चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की […]
बद्रीनाथ रवाना हुआ तीर्थ यात्रियों का दल
- admin
- November 10, 2024
- 0
नैनीताल। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत नैनीताल जिले से 60 वर्ष से अधिक आयु के 32 बुजुर्गों का दूसरा दल बदरीनाथ धाम […]
विभागवार होगी मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा
- admin
- July 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागीय सचिवों से कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर प्रत्येक विभाग की अलग -अलग समीक्षा […]