ऋषिकेश। दून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की खोड़ा कालोनी के सोमबाजार रोड स्थित आदर्श नगर निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। धीरज अपने स्कूटर से दून-ऋषिकेश मार्ग पर जा रहा था, तभी सात मोड़ के पास शाम करीब सात बजे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। धीरज के भाई नीरज कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नीरज की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
अस्पतालों में जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद : रावत
- admin
- August 17, 2024
- 0
देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कई […]
मतदान के लिए डोली-पालकियों की व्यवस्था
- admin
- April 14, 2024
- 0
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य […]
मुख्यमंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों का लिया संज्ञान
- admin
- April 30, 2024
- 0
देहरादून। गत दिनों देहरादून के गोविंदगढ़ में स्थित बस्ती में 15 झोपड़ियों में आग से नुकसान होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को […]