पौड़ी। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष थीम पर रामलीला मैदान में किसान मेला का आयोजन किया गया।सरकार के तीन साल पूरे होने पर जिले की सभी छह विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 22से 29 मार्च तक किये जाने वाले ये कार्यक्रम 23 मार्च को विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के रामलीला मैदान व कोटद्वार के मालवीय उद्यान में आयोजित होंगे। 24 मार्च को लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के पटोटिया (नैनीडांडा), 26 मार्च को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पोखाल (दुगड्डा), 28 मार्च को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय स्टेडियम पोखड़ा और 29 मार्च को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बुंगीधार (थलीसैंण) में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में जन सेवा बहुद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।किसान मेले में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय के रामलीला मैदान में 22 से 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 23 मार्च को मुख्य कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से वर्चुअल संबोधन करेंगे। इस मौके पर बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। रामलीला मैदान में आयोजित किसान मेले में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि यहां रेखीय विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये हैं जहां किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही हैं। किसान मेले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अर्चना गुसाईं ने बताया कि सरकार की योजनाओं का जो लाभ लोगों को मिला वह इस मेले में देखने को मिल रहा है तथा जो लोग योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं उनकी समझ के लिए यहां विभिन्न विभागों द्वारा साहित्य भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Related Posts
कार्यक्रम का उदघाटन किया
- admin
- October 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर […]
गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को मिलेगा वेतन
- admin
- August 2, 2024
- 0
देहरादून। राज्य में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वाले लोगो को एक निश्चित मानदेय देने के योजना को जल्द आरम्भ करने की दिशा में […]
विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
- admin
- March 24, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एस.डी.जी एचीवर अवार्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और […]