रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य दिनोंदिन गति पकड़ रहा है। रामबाड़ा से लिनचोली के बीच थारू कैंप तक बर्फ साफ कर आवाजाही के लिए रास्ता तैयार कर दिया गया है। यहां 70 से अधिक मजदूर दिनभर बर्फ सफाई में जुटे हैं। वहीं, विभाग द्वारा मजदूरों के लिए पर्याप्त राशन और गर्म कपड़े मुहैया कराए जा रहे हैं। आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम किया जा रहा है। यहां रामबाड़ा से केदारनाथ तक चार फीट से अधिक बर्फ जमा हो रखी है, जिससे धाम तक संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, पैदल मार्ग पर हिमखंड भी सक्रिय हो रखे हैं। बीते 14 मार्च से लोक निर्माण विभाग के 70 से अधिक मजदूर फावड़ा और बेल्चा से बर्फ की सफाई में जुटे हैं। यहां कई बार बर्फबारी हो रही है, जिसे काम दोगना हो रहा है। वहीं, चटक धूप में हिमखंड व अन्य स्थानों पर पहाड़ी की बर्फ तेजी से खिसकर नीचे की तरफ आ रही है, जिससे खरात बना है। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि पैदल मार्ग से केदारनाथ तक आवाजाही से के लिए बर्फ सफाई का कार्य जारी है। थारू कैंप तक बर्फ को साफ कर दिया गया है।
Related Posts
पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ संपन्न
- admin
- April 19, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 53 दशमलव […]
कार खाई में गिरी, तीन की मौत
- admin
- May 28, 2024
- 0
अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्रान्तर्गत चचरोटी नामक स्थान पर रुड़की से देघाट की ओर जा रही एक सेंट्रो कार UK 08 U 6028 खाई में गिर […]