चंपावत। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय लोहाघाट में नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण के लिए नारे लगाए और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गंगा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया और स्थानीय जल स्रोतों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। नमामि गंगे की टीम ने इस अभियान में जन समुदाय को सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया। नमामि गंगे की नोडल डॉ सुमन पाण्डेय ने बताया कि इस परियोजना के तहत पिछले चार सालों से राज्य में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के तहत शहरी क्षेत्रों के प्राकृतिक नौलों का संरक्षण किया जा रहा है। साथ ही गाढ-गधेरों की सफाई कर पालीथीन के दुष्प्रभाव के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा हैं ।
Related Posts
कुमाऊं आयुक्त ने कार्यों का निरीक्षण किया
- admin
- August 23, 2024
- 0
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को हल्द्वानी हैडाखान मार्ग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढूंगा, सिनाड जलाशय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रौसिल के साथ ही जल […]
समस्याओं को गम्भीरता से हल करें
- admin
- July 13, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक […]
चैत्रीय नवरात्र 30 मार्च से
- admin
- March 25, 2025
- 0
देहरादून। इस वर्ष नवरात्रि 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे है। इस पावन पर्व के साथ ही हिंदू नव वर्ष शुरू होते हैं, शक्ति की […]