ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहा है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार आधार प्रमाणित पंजीकरण होंगे, और पंजीकरण के दौरान श्रद्धालुओं को अपना आधार कार्ड विवरण देना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन होंगे, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे, ताकि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो। यात्रा के मार्गों पर हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ पंजीकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बार, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया यात्रा से 40 दिन पहले शुरू की है।
Related Posts
दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी, कर्मचारी
- admin
- May 24, 2024
- 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी […]
याचिका निस्तारित की
- admin
- July 30, 2024
- 0
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने गढ़वाल मंडल के तत्कालीन अपर निदेशक और वर्तमान में निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) महाबीर सिंह बिष्ट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं […]
दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी बकाया धनराशि
- admin
- October 21, 2024
- 0
देहरादून। दिवाली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का पूरा भुगतान कर देगी। पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री श्री […]