रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है। आज शाम करीब 5.30 बजे जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ग्राम घेंघड, रुद्रप्रयाग निवासी राम सिंह बिष्ट(45) पुत्र शेर सिंह और उनके 16 वर्षीय बेट अमन बिष्ट की मौत हो गई। जबकि, हर्ष लाल(65) घायल हो गया। जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ घायल और दोनों शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाय। घायल हर्ष लाल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है।
Related Posts
मन्दिर समिति को दी धनराशि
- admin
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में कल सचिवालय में चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान […]
सेमीफाइनल में प्रवेश किया
- admin
- February 4, 2025
- 0
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल में बास्केटबॉल 3×3 टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस […]
राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा
- admin
- September 29, 2024
- 0
देहरादून। राज्य सरकार, खेती किसानी की तरक्की के लिए प्रयासरत है। इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि विभाग किसानों को प्रमाणित […]