देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उनके द्वारा दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। हमारा प्रयास है कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो और उनके जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
Related Posts
2025 तक लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा :जोशी
- admin
- June 15, 2024
- 0
नई टिहरी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि राज्य सरकार ने 2025 तक स्वयं सहायता समूहों की डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी […]
चेकिंग अभियान चलाया
- admin
- May 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने आज खाद्य सामग्रियों में मिलावट की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने […]
स्वरोजगार में महिला समूहों की मद्दत करें
- admin
- July 11, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 200 करोड़ के उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के निर्देश […]