देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिवर्ष श्री गुरु राम राय जी के पावन जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक एवं पावन श्री झंडा जी मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की शिक्षाएं और उनके संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।
Related Posts
मदरसों को बंद कराया
- admin
- March 26, 2025
- 0
अल्मोड़ा। जनपद के भिकियासैंण में जामा मस्जिद के पास अवैध तरीके से चल रहे मदरसे को प्रशासन द्वारा नोटिस देकर बंद करा दिया है, उपजिलाधिकारी […]
किसान मक्का की खेती को बढ़ावा दें : डीएम
- admin
- September 13, 2024
- 0
रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन में हुई कृषक गोष्ठी में मक्का उत्पादक कृषकों एवं किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं वैज्ञानिकों […]
स्थापना दिवस मनाया
- admin
- July 1, 2024
- 0
पिथौरागढ़। हम छु कुम्ईया हमरो कुमाऊॅ के गीतों के साथ 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वा स्थापना दिवस समारोह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में रेजीमेंट के पूर्व […]