हल्द्वानी। कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हल्द्वानी में हुई रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) की बैठक में 21 जून से हल्द्वानी में सिटी बस चलाने का निर्णय लिया गया है। आयुक्त रावत ने बताया कि कुल 168 किलोमीटर के दायरे में छह रूटों पर सिटी बसें निजी बस ऑपरेटर चलाएंगे। उन्हें बसें खरीदने के लिए तीन माह का समय दिया गया है। शीतकाल में बसों का संचालन सुबह आठ बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक होगा जबकि ग्रीष्मकाल में सुबह साढ़े छह बजे से बस सेवा संचालित की जाएंगी। सिटी बसों को विशेष पहचान चिह्न दिए जाएंगे और बडे अक्षरों में रूट नम्बर अंकित किया जाएगा जिससे कि इन्हें आसानी से पहचाना जा सकेगा। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से कैंची धाम मन्दिर के लिए जल्द ही नई शटल बसों का संचालन किया जाएगा ।
Related Posts
जिला गंगा समिति की बैठक
- admin
- March 26, 2025
- 0
उत्तरकाशी। जिला गंगा समिति की बैठक मे गंगा एवं यमुना नदी को इसके उद्गम क्षेत्र से ही स्वच्छ तथा निर्मल बनाए रखने का आह्वान करते […]
सड़क हादसे में गई तीन लोगों की जान
- admin
- October 7, 2024
- 0
पिथौरागढ़। जिले के जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो […]
मुख्यमंत्री ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यकम
- admin
- October 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.एस.बी.टी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 115वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री […]