हरिद्वार। हरिद्वार जिला स्थित रूड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं उसका सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में देर रात की है। इरशाद की शादी तीन साल पहले रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इसराना से हुई थी। पति-पत्नी में कभी भी विवाद हो जाता था। वहीं मायके के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। शनिवार की शाम इरशाद शराब पीकर घर आया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने मारपीट करते हुए पत्नी का सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
Related Posts
मुख्यमंत्री से की मुलाकात
- admin
- February 1, 2025
- 0
देहरादून। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान मिलने के बाद नई दिल्ली […]
मुख्यमंत्री ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
- admin
- May 18, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा करते हुए चार धाम […]
जनसुविधा केंद्रों का निरीक्षण करें : धामी
- admin
- July 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चत किया जाए […]