रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले में गूलरभोज डैम में नहाते समय दो पक्षों में हुई कहासुनी के खूनी विवाद का रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी,जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव बेरिया दौलत निवासी गुरदीप सिंह दोपहर बाद घर से गूलरभोज डाम नहाने के लिए गया था। इस दौरान कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। वहां गुरदीप सिंह अपने मौसेरे भाई जगरूप सिंह के साथ सेंट्रो कार से लौट रहा था। तभी गदरपुर थाना क्षेत्र के गांव डलपुरा नहर वाली सड़क पर बाइक सवार आ धमके। गुरदीप सिंह कार से बाहर निकाला। तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचे से गोली मारी दी। जिससे गुरदीप सिंह घायलावस्था में सड़क पर गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने जगरूप सिंह पर तमंचा ताना और फिर फरार हो गए। गुरदीप सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिवार वाले उसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बरेली अस्पताल रेफर कल दिया गया, बरेली ले जाते समय रास्ते में गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मृतक के भाई गुरदित्त सिंह की तहरीर पर गांव बेरिया दौलत निवासी हर्षित बोहरा, रविन्द्र उर्फ बिल्लो, सौरभ बाबा और गगन निवासी बांखेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
साइकिल सुविधा शुरू
- admin
- February 3, 2025
- 0
देहरादून। खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और 38वें राष्ट्रीय खेलों को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिए राज्य सरकार ने […]
दादी और पोते की जलकर मौत
- admin
- March 7, 2025
- 0
चमोली। देर रात थाना थराली के ग्वालदम पाटला तोक में एक घर में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड की चपेट में आने से दादी […]
मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं
- admin
- April 28, 2024
- 0
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान लोगों […]