देहरादून। होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में रौनकंे और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। श्री दरबार साहिब सजने लगा है, मेला बाजार में दुकानों की साज सज्जावट को लेकर मेला बाजार दुकानदारों के चेहरें पर रौनक है। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलों को कारीगरों ने फाइनली तैयार कर लिया है। कुल मिलाकर मेले की रौनकों में चार चांद लगने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों सहित विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु शनिवार देर शाम तक श्री दरबार साहिब पहुंचते रहे। पवित्र श्री झंडे जी के आध्यात्मिक दर्शन का लाभ उठाने के लिए लाखों की संख्या में संगत व श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचेंगे। मेला 06 अप्रैल रामनवमी को सम्पन्न हो जाएगा। शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। श्री महाराज जी ने अपने संदेश में सभी राज्यवासियों एवम् देशवासियों को श्री झण्डे जी मेले की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। उन्होंने श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवम् अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
Related Posts
गृहमन्त्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रावत
- admin
- September 13, 2024
- 0
देहरादून/नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा से हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ […]
हाईकोर्ट ने लगाई पेड़ काटने पर रोक
- admin
- March 13, 2025
- 0
नैनीताल। हाईकोर्ट ने पेड़ कटान पर रोक लगाईउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऋषिकेश-भानियावाला सड़क चैड़ीकरण परियोजना के तहत प्रस्तावित तीन हजार तीन सौ पेड़ों के कटान […]
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय रेलमंत्री से मुलाकात
- admin
- April 28, 2025
- 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन परियोजना के […]