देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों में दिनांक 15 मार्च 2025 (शनिवार) को पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्वतीय होली के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्राप्त होगा।
Related Posts
केंद्रीय मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
- admin
- September 28, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग श्री अजय टम्टा ने आज दूसरे दिन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित अधिकारियों […]
अगले बजट सत्र में सरकार लाएगी भू कानून
- admin
- September 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार भू कानून एवं मूल निवास के मुद्दे को लेकर संवदेनशील है और अगले बजट सत्र में […]
कृषि मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
- admin
- June 12, 2024
- 0
देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग […]