देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देनी होगी। यदि कोई श्रद्धालु पहले से किसी बीमारी से ग्रसित है तो उन्हें बीमारी की जानकारी देनी होगी ताकि यात्रा मार्गों पर स्थित जांच केंद्रों पर ऐसे श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जा सके। सचिव, स्वास्थ्य, डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग की यात्रा पंजीकरण वेबसाइट पर ही स्वास्थ्य धाम पोर्टल का लिंक होगा, जिसमें 50 साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से अपनी हेल्थ प्रोफाइल अपलोड करनी होगी। चारधाम के लिये पैदल यात्रा करने से पहले स्क्रीनिंग प्वांइट पर सभी श्रद्धालुओं की जांच की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें आगे की यात्रा करने की सलाह दी जाएगी।
Related Posts
योजनाओं से अवगत कराया
- admin
- September 26, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री श्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज […]
सरकारी प्रक्रियाओं में सरलीकरण और डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष ध्यान दिया जाए
- admin
- March 22, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में आगामी 10 साल […]
अभिभावकों को किया सम्मानित
- admin
- August 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल सेवा के लिए चयनित युवा अधिकारियों का आह्वान किया है कि इस सेवा से उनके जीवन की नई […]