देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली का पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। श्री धामी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे। नगर निगम देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार देहरादून के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। है। उन्होंने कहा कि वार्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पर्यावरण मित्रों को प्रत्येक माह स्वच्छता सेनानी सम्मान योजना के तहत दस हजार रूपये प्रति माह देकर सम्मानित किया जा रहा है। श्री धामी ने कहा कि केदारपुरम में 3 दशमलब 5 हेक्टेयर भूमि पर 5 करोड़ की लागत से योगा पार्क बनाया जा रहा है और यमुना कालोनी में 1.3 करोड़ रूपए की लागत से पार्क का निर्माण किया जा रहा इस दौरान उन्होंने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।
Related Posts
झण्डे मेले की मुख्यमंत्री ने दी बधाई
- admin
- March 19, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में […]
लाखों श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ
- admin
- May 30, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 10 मई 2024 को खोल दिए गए थे। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में […]
सैन्य सम्मान के साथ शहीद को दी अंतिम विदाई
- admin
- August 27, 2024
- 0
ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी असम राइफल में तैनात हजारी सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीद का पार्थिव शरीर […]