बागेश्वर। होली को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की चेकिग को विशेष अभियान चलाया। टीम के ताबड़ोड़ चेकिग से बाहर से माल ला रहे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय की अगुवाई में टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापे दौरान संदेह के आधार पर पांच सैंपल भरे। टीम ने दूध के दो, मैदा, सूजी और बेसन का एक-एक नमूने एकत्र किए। एकत्र नमूनों को राजकीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजा जाएगा। जांच में यदि मिलावट या अन्य प्रकार की शिकायत रही तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय ने बताया कि होली पर्व पर मिलावटखोरों को विभाग की नजर है। यदि मिलावटी खाद्य पदार्थ पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
आपदा से राहत एवं बचाव के लिए प्रशिक्षण
- admin
- May 14, 2024
- 0
बागेश्वर । जिले के कपकोट में आपदा प्रबंधन के विभिन्न आयाम विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने कहा […]
मुख्यमंत्री ने सुनी मन की बात कार्यक्रम
- admin
- August 25, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 113 वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री […]
मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं
- admin
- April 28, 2024
- 0
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान लोगों […]