रुदप्रयाग। जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग बाह्य न्यायालय परिसर ऊखीमठ में आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीडि) रवि रंजन द्वारा बताया गया कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, 138 एनआईएक्ट बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक वाद, श्रम विवाद वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली एवं पानी से संबधित वाद (अशमनीय वादों को छोड़कर), वेतन भत्ते एवं अन्य सेवानिवृत्ति से संबंधित सेवा लाभ, धन वसूली से संबंधित वाद, राजस्व वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाधिकार, निशेधाज्ञा वाद, विनिर्दिश्ट अनुतोश आदि) इत्यादि विचाराधीन वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण पक्षकारों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराकर लाभ प्राप्त करने की अपील की है
Related Posts
दरबार साहिब पहुंची संगत
- admin
- March 13, 2025
- 0
देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब […]
मुख्यमंत्री ने किए केदारनाथ के दर्शन
- admin
- July 24, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा […]
दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी, लोगों में हर्ष
- admin
- October 14, 2024
- 0
देहरादून। जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत दशज्यूला क्षेत्र की कोटखाल-जगतोली मिसिंग मोटर मार्ग जरम्वाड तक मिलाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 13 सितंबर 2024 को […]