चंपावत। जिले के ग्राम पासम तोक सुला, रोशाल मटिहानी रोड में अचानक चीड़ का पेड़ टूट गया। हादसे में सड़क पर पैदल जा रहे दो बच्चे की चपेट ने आ फे, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग साढ़े पांच बजे ग्राम पासम तोक सुला, रोशाल मटिहानी रोड में नितेश चंद्र पुत्र नारायण चंद्र उम्र 9 वर्ष और मनोज चंद्र पुत्र हयात चंद्र उम्र 10 वर्ष । सड़क पर चल रहे थे, इसी दौरान भारीभरकम चीड़ का पेड़ टूटकर सड़क और आ गिरा, पेड़ की चपेट में आने से नितेश की मौत हो गई, जबकि मनोज की पीठ व कमर में चोट आई है। घायल बालक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में उपचार चल रहा है।
Related Posts
सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम बदलने के लिए शासन की अनुमति जरूरी
- admin
- April 18, 2025
- 0
देहरादून। प्रदेश में अब नगर निकायों के अन्तर्गत सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम बदलने के लिए शासन की अनुमति लेनी होगी। अपर सचिव शहरी […]
डीएम के किया खरीक गांव का दौरा
- admin
- October 15, 2024
- 0
पौड़ी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही जिले का खरीक गांव पर्यटन नक्शे पर अपनी पहचान बनाएगा। इससे यह के युवाओं को रोज़गार के […]
मानसून से पहले सभी कार्य पूरा करें : धामी
- admin
- June 18, 2024
- 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून की तैयारी की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को मानसून से पहले सड़कों का पैच वर्क, चौड़ीकरण आदि का […]