उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन प्रवास मुखवा और वाइब्रेंट विलेज हर्षिल में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित दौरे को लेकर हर्षिल और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इसके लिए हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था और सड़कों को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बीच तैयारियों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने हर्षिल क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर तैयारियां पूरीं करने के निर्देश दिए। डॉ. बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मुखबा में शीतकालीन पर्यटन पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
Related Posts
चमोली के युवाओं के लिए भर्ती शिविर लगेंगे
- admin
- March 19, 2025
- 0
चमोली। चमोली जिले के सभी विकास खंडों में 21 मार्च से एसआईएस सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजरों की भर्ती होगी। इसके लिए सभी 9 विकास खंडों […]
शिक्षा विभाग में जल्द होगी विभिन्न पदों पर भर्तियां
- admin
- July 10, 2024
- 0
देहरादून। शिक्षा विभाग में जल्द ही विभिन्न संवर्ग के 11 हजार रिक्त पदों को भरा जायेगा। इसके लिए शिक्षामंत्री धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों […]
नवाचार एवं तकनीकी का प्रयोग करें
- admin
- June 22, 2024
- 0
अल्मोड़ा। सचिव लोक निर्माण विभाग, आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा जनपद प्रभारी डॉ पंकज कुमार पांडे ने विकास भवन सभागार में विभाग वार अधिकारियों की […]